ताे क्या आप भी मुस्कुराने से हिचकिचाते हैं?

ताे क्या आप भी मुस्कुराने से हिचकिचाते हैं?
Published on
कोलकाता : मोहक मुस्कान आपके चेहरे पर चार चांद लगा सकती है। कभी-कभी हम चाह कर भी मुस्कुरा नहीं पाते, कारण है हमारे दांत। हंसी हमारे चेहरे की अमूल्य निधि है पर अगर हमारे दांत ठीक नहीं हैं तो हम दूसरों के सामने मुस्कुराने से हिचकिचाएंगे। मुस्कुराने का ढंग सबका अलग-अलग होता है। कोई हंसते हुए दांत और मसूड़े दोनों दिखाते हैं तो कोई सिर्फ दांत।
प्रत्येक व्यक्ति की मुस्कुराहट हम तीन भागों में बांट सकते हैं:-
हाई लिप लाइन:- जो लोग मुस्कुराते वक़्त अपने सामने के दांत और मसूड़े दोनों दिखाते हैं, उन्हें हम इस श्रेणी में डाल सकते हैं।

मीडियम लिप लाइन:- मुस्कुराते समय जिन लोगों के सामने और नीचे दोनों दांतों की पंक्ति नजऱ आती हैं, उन्हें हम इस श्रेणी में डाल सकते हैं।
लोअर लिप लाइन:- मुस्कुराने में जिन लोगों के सिर्फ नीचे के दांत ही दिखाई देते हैं, उन्हें हम इस श्रेणी में डाल सकते हैं।
दांतों के सही आकार में होने से ही हम सुंदर मुस्कुराहट के मालिक बन सकते हैं। अगर आप के दांत टेढ़े-मेढ़े, पीले या फिर उनके बीच में कोई गैप आ गया है तो आप की मुस्कुराहट अच्छी होते हुए भी खऱाब लग सकती है। इन परेशानियों से आप बच भी सकते हैं अगर आप डॉक्टर की सलाहनुरूप चलें।
कई आधुनिक और उपयोगी तरीक़े अपना कर हम अपनी मुस्कुराहट का जादू सब तरफ बिखेर सकते हैं:-
1. ब्लीचिंग:- आमतौर पर लोगों की सबसे बड़ी परेशानी होती है पीले दांतों से। दांतों पर जमा पीलापन हटाने के लिए ब्लीचिंग का तरीका सर्वोत्तम है। दंत विशेषज्ञ के द्वारा इस पद्धति से दांतों पर जमा मैल दूर हो जाता है। ब्लीचिंग एजेंट कुछ देर दांतों के ऊपर लगा कर छोड़ दिया जाता है। हटाने के बाद दांत साफ हो जाते हैं।
2. लेमिनेशन:- दांतों के बीच उभर आए गड्ढों और छेदों को भरने में डॉक्टर इस विधि का प्रयोग करते हैं।
3. फ्रॉउन लेंथनिंग:- पीले दातों की संख्या सफेद दांतों से ज़्यादा होने पर इस विधि का इस्तेमाल किया जाता है।

4. देखभाल:- इन सब से बढ़-चढ़ कर जो बात है वह है अच्छी तरह से देखभाल करने की। रात में सोने से पहले ब्रश करने से और तंबाकू, सिगरेट या पान मसाले जैसी चीजों को त्यागने से आप काफी हद तक डॉक्टरों के लंबे चौड़े बिलों से बच सकते हैं और अपनी सुंदर मुस्कान से किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in