क्या करें कि अच्छी नींद आए ?

Sleep
क्या करें कि अच्छी नहीं आए ?
Published on

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक तथा संतुलित आहार के अलावा अच्छी नींद निहायत जरूरी होती है। कुछ लोग बिस्तर पर लेटते ही निद्रा की आगोश में समा जाते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सारी रात करवट बदलते रह जाते हैं लेकिन उन्हें नींद नहीं आती। अच्छी व भरपूर नींद के अभाव में व्यक्ति तनावग्रस्त और चिड़चिड़ा हो जाता है। उनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित होती है। यदि आप अनिद्रा से ग्रसित हैं, काफी प्रयास करने के बाद भी गाढ़ी निद्रा नहीं आती तो आप नीचे दिये गए नुस्खों को अवश्य अपनाएं। आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है-

  • चन्दन को जल में घिसकर मस्तिष्क पर लेप करने तथा कच्चे आंवले की लुगदी बनाकर सिर पर रखने से अनिद्रा रोग में लाभ मिलता है।

  • यदि किसी बीमारी के कारण नींद न आ रही हो तो सिर पर भृंगराज तेल, आंवला तेल, हिमसागर तेल, ब्राह्मी तेल या महालाक्षादि तेल आदि में से किसी की मालिश करें। शीघ्र नींद आ जाएगी।

  • मानसिक विकारों से उत्पन्न अनिद्रा रोग में सारस्वतारिष्ट के सेवन से लाभ मिलता है।

  • पिप्पली मूल चूर्ण 2 ग्राम, मिश्री-4 ग्राम तथा ब्राह्मी व शंखपुष्पी का चूर्ण 4-5 ग्राम दूध के साथ सेवन करने से अनिद्रा रोग दूर होता है।

  • अन्य औषधियों के साथ द्राक्षासव, अश्वगंधारिष्ट, सारस्वतारिष्ट में किसी एक की 1०-2० मि? ली? मात्र समान जल के साथ लेने से अनिद्रा रोग में लाभ मिलता है।

  • यदि मानसिक रोग से ग्रसित होने के कारण नींद न आ रही हो तो ब्राह्मी वटी भी एक-एक गोली सुबह तथा रात में सोने से पहले दूध से लेनी चाहिए, तथा प्रतिदिन भोजन के साथ सारस्वारिष्ट की 20 मि.ली. मात्र समान भाग जल के साथ सेवन करना चाहिए।

  • अनिद्रा से ग्रसित रोगी को मालिश तथा उबटन से लाभ मिलता है।

  • सिर पर सुगंधित तेल लगाने से भी लाभ मिलता है। सिर पर हिमसागर या ब्राहमी तेल लगाना चाहिए।

  • सोते वक्त कमरे में अंधेरा रखना चाहिए। इससे अच्छी नींद आती है।

  • सोते समय पैर दबवाने से भी अच्छी नींद आती है।

  • शरीर पर महानारायण तेल से मालिश कराकर गर्म जल से स्नान करने से अच्छी नींद आती है।

  • अधिक आहार, गरिष्ठ पदार्थों के सेवन तथा मानसिक उद्वेग से रात्रि में सोते समय बचना चाहिए।

  • औषधि का सेवन हमेशा चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए। अनिद्रा के रोगी को भोजन के बाद शाम को घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए। भोजन करते ही बिस्तर पर लेट जाने से अनिद्रा रोग बढ़ता है।

अर्पिता तालुकदार(स्वास्थ्य दर्पण)

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in