अगर आप भी परेशान हैं मुंह के छालों से तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत होगा आराम

अगर आप भी परेशान हैं मुंह के छालों से तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत होगा आराम
Published on

कोलकाता: पेट की गर्मी से मुंह में होने वाले छोटे-छोटे छाले व्यक्ति का खाना पीना मुश्किल कर देते हैं। ऐसे में घर के देसी नुस्खे से मुंह के छालों से छुटकारा पा सकते हैं। मुंह में छोटा सा छाला होने पर न सिर्फ दर्द होता है बल्कि खाना पीना भी मुश्किल हो जाता है। व्यक्ति को हर समय दर्द का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह के छालों से परेशान हैं और जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। इन 5 उपायों को अपनाने से मुंह के छाले खत्म होने लगेंगे। आइए जानते हैं इनसे राहत पाने के घरेलू नुस्खे।

मुंह के छालों से आराम पाने के लिए निम्नलिखित कुछ सुझाव दिए गए हैं:

  • नारियल का तेल: मुंह के अंदर जीभ, मसूड़ों, होंठ या फिर गाल के अंदरूनी हिस्से पर छाले बहुत परेशान करते हैं। ऐसे में दर्द के साथ खाना पीना मुश्किल हो गया है तो नारियल का तेल इनसे छुटकारा दिला सकता है। रात को नारियल के तेल को हल्का गर्म कर लें उसके बाद रूई या उंगली की मदद से इस तेल को छालों पर लगा लें। सुबह उठने पर आपको छालों में काफी हद तक आराम दिखाई देगा। इस उपाय को करने से जल्द ही छाला खत्म होने लगता है।
  • बर्फ के टुकड़े: छालों पर बर्फ के टुकड़े लगाने से सूजन कम होती है और दर्द कम हो जाता है। इसके अलावा नमक पानी को घोलकर गरारा करने से मुंह के छालों में राहत मिल सकती है।
  • दवाइयाँ: मुंह के छालों के लिए दवाइयाँ भी ले सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें। उनके द्वारा बताए गए दवाई का ही सेवन करें। अपने मन से कोई भी टेबलेट न लें।
  • विशेष सुरक्षा: छालों को और अधिक बिगड़ने से बचाने के लिए तीखी और मसालेदार चीजों का सेवन न करें, और इस धूप और धूल से बचाएं रखें।
  • परहेज: अगर मुंह के छाले लंबे समय तक बने रहते हैं तो घर में आप जूठा खाने से बचें। मसलेदार खाना खाने से परहेज करें। अगर फिर भी कोई आराम ना मिले तो आप डॉक्टर से परामर्श करें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in