जिम के बिना घर पर ही पाएं फिट और स्वस्थ जीवन

Health
घर पर व्यायाम कर रह सकती हैं फिटAI Generated Image
Published on: 

व्यायाम करने के लिए जिम जाना ही जरूरी नहीं है। अगर किन्हीं कारणों से आप जिम नहीं जा सकते तो परेशान होने वाली कोई बात नहीं। आप घर में ही एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख सकते हैं।

फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर वर्कआउट के लिए बाहर निकलने का मन न हो तो आप घर पर ही व्यायाम कर सकते हैं। बस चाहिए अच्छा म्यूजिक और थोड़ा स्पेस। कोई व्यायाम प्रारंभ करने से पहले कुछ वार्मअप एक्सरसाइज अवश्य करें जैसे स्ट्रेचिंग,जॉगिंग,सभी अंगों की सूक्ष्म क्रियाएं आदि। 10 मिनट तक वार्मअप करके आप एक्सरसाइज को आगे बढ़ा सकते हैं।

हर व्यायाम के बाद कुछ देर रिलैक्स अवश्य करें ताकि अगला व्यायाम आप अच्छे से कर सकें। रिलेक्स करने के लिए लंबे गहरे श्वांस लें,शवासन में लेटें या शिथिलासन में आराम करें (1 से 2 मिनट का आराम ठीक है)। कोई भी शारीरिक समस्या होने पर अपने फिटनेस एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य करें।

अपने एक्सरसाइज शेड्यूल को ऐसे बनाएं

  • हफ्ते में दो बार योगासन।

  • हफ्ते में एक बार कोई भी खेल।

  • हफ्ते में दो बार वाॅक।

  • हफ्ते में दो बार स्विमिंग या एरोबिक्स।

इन्हें करें फाॅलो व्यायाम करते समय

  • प्रेशर में एक्सरसाइज करने के बजाए ऐसा व्यायाम करें जो आपको खुशी दे।

  • दोस्तों के साथ वाक पर जाएं। स्विमिंग और कोई भी खेल दोस्तों के साथ करें।

  • व्यायाम के अलावा आप योगासन भी कर सकते हैं।

  • व्यायाम करते समय ढीले और आरामदायक वस्त्र पहनें।

  • 30-45 मिनट का व्यायाम सेहत के लिए अच्छा है।

  • ट्रेडमिल पर दौड़ने के बजाए पैदल चलना बेहतर होता है।

डाइट का भी रखें ख्याल

  • संतुलित डाइट लें क्योंकि इसे लंबे समय तक लिया जा सकता है।

  • व्यायाम के साथ डाइट का सही तालमेल बेहद जरूरी है।

  • कम तेल में घर का बना खाना हमेशा अच्छा ऑप्शन होता है।

  • रोजाना कम से कम 1 फल अवश्य खाएं।

  • थोड़ा सा देसी घी भी खाने में प्रयोग करें ताकि रोगों से लड़ने की क्षमता बनी रहे।

  • हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कम से कम सप्ताह में पांच बार अवश्य करें।

  • चावल और मैदे का सेवन कम से कम करें।

  • सलाद ,दही,छाछ नियमित खाने के साथ लें।

  • टोंड दूध का सेवन प्रतिदिन करें।

  • जंकफूड,मीठा,पापड़,अचार और तले हुए भोज्य पदार्थ खाने से बचें।

  • चाय,काफी का सेवन कम से कम करें। ग्रीन टी बेहतर ऑप्शन है।

(स्वास्थ्य दर्पण)नीतू गुप्ता

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in