

प्रत्येक इंसान स्वस्थ रहना चाहता है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास भी करता है। सभी इंसानों के इस बारे में अलग-अलग विचार हैं कि कैसे लंबी आयु तक अच्छा स्वास्थ्य रखा जा सकता है? योग स्वस्थ रहने का पुरानी सभ्यता व संस्कृति से जुड़ा व्यायाम है।
वास्तव में योग स्वस्थ रहने का सर्वोत्तम तरीका है। योगासनों को करने का समय सुबह सूर्य निकलने से पहले होता है। योगासन प्रशिक्षण लेकर ही करना चाहिए वरना योगासन शरीर पर दुष्परिणाम भी दिखाते हैं।
योगासन किसी किताब में पढ़कर या किसी चार्ट पर चित्रों को देखकर नहीं करना चाहिए। योगासन बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कर सकते हैं। योग का भारतीय लोगों में सदियों से प्रचलन रहा है। ऋषि-मुनि तथा अन्य ज्ञानी भी योग को स्वस्थ रहने का एक सरल उपाय मानते थे।
योग द्वारा मनुष्य न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। योग, निरोगी रहने का दूसरा नाम है। शशि कन्नौजिया(स्वास्थ्य दर्पण)