क्या आपको भी घंटों स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रखने से होती है जलन ? इन तरीको से मिलेगी तुरंंत राहत

क्या आपको भी घंटों स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रखने से होती है जलन ? इन तरीको से मिलेगी तुरंंत राहत
Published on

कोलकाता : मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन पर लोगों की टाइमिंग बढ़ती ही जा रही है। लैपटॉप पर घंटों काम करने के बाद भी लोग टाइम पास के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। यह आदत कई बार आंखों में दर्द और जलन होने का कारण बन सकती है। अगर आपको भी घंटों तक स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रखने की वजह से आंखों में जलन हो रही है तो इन तरीकों से आप राहत पा सकते हैं। आइए आंखों की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं। इन्हें अपनाने से आपको जल्दी राहत मिलने लगेगी।

ग्रीन टी-बैग्स: ग्रीन टी बैग्स के इस्तेमाल से भी आंखों की जलन को दूर कर सकते हैं। सबसे पहले इन्हें फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर आंखों पर रखें। यह जलन से तुरंत राहत देगा।

गुलाब जल: आंखों के लिए गुलाब जल बहुत ही फायदेमंद होता है। गुलाब जल से आंखों की जलन और दर्द से राहत मिलती है। अगर आपको भी इस प्रकार की कोई समस्या है तो आंखों में दो एक-दो बूंद गुलाब जल डालें। इससे दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

आँखों को साफ रखें: अपनी आँखों को नियमित रूप से साफ़ पानी से धोएं, खासतर पर जब आप धूल या गंदगी आंखों में पड़े तब साफी पानी से आंख साफ करें। आँखों की जलन को कम करने के लिए ठंडे पानी की कुछ बूँदें डालकर आँखों को धो सकते हैं।

स्क्रीनिंग से आराम दें: लम्बे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर काम करने वालों को आँखों को आराम देने के लिए निश्चित समय के बाद अपना ध्यान स्क्रीन से हटाना चाहिए। इससे आंखों को राहत मिलती है। उसपर दबाव नहीं पड़ता है।

आलू: आलू को भी आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। इसके रस को आंख पर लगाने से आंखों के दर्द और जलन को कम कर सकते हैं। आप इसके टुकड़े काटकर भी आंखों के ऊपर रख सकते हैं। आँखों में जलन का मुख्य कारण आमतौर पर इसका सूखापन, धूल, या अन्य क‌िसी भी संरक्षण की कमी हो सकती है।

यदि आँखों की जलन बार-बार हो रही है और यह समस्या बनी रहती है, तो आपको चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि यह किसी अन्य समस्या का भी बन सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in