ये एक्सरसाइज करें, आंखें रहेंगी हेल्दी

जानिए कुछ व्यायाम आंखों के स्वास्थ्य के लिए
ये एक्सरसाइज करें, आंखें रहेंगी हेल्दी
Published on: 

आंखें प्रकृति द्वारा दिया गया अनमोल अंग हैं। आंखें हैं तो जहान है, यह सच है। आंखें सही सलामत हैं तो प्रकृति का पूरा मज़ा ले सकते हैं, यदि नहीं तो इस रंगारंग प्रकृति के नज़ारों को देखने से वंचित रहना पड़ सकता है। बड़े शहरों में प्रदूषित वातावरण के कारण आंखें जल्दी प्रभावित होती हैं इसलिए आंखों की देखभाल करना जरूरी है।

टी.वी. और कंप्यूटर के अधिक प्रयोग से आजकल बच्चों की आंखें उम्र से पहले खराब होने लगती हैं जिससे उनकी आंखों से पानी आना, आंखों में जलन रहना, आईसाईट (आंखों की दृष्टि) का कमजोर होना, ये आम समस्याएं बच्चों में पाई जाने लगी है। यदि हम प्रारम्भ से ही आंखों का ध्यान रखें तो हम अपनी आंखें स्वस्थ रख सकते हैं। उसके लिए आवश्यकता होती है थोड़े से व्यायाम की और अपने उचित खान-पान की।

ये एक्सरसाइज करें, आंखें रहेंगी हेल्दी
बड़े-बुजुर्ग कह गए- पहला सुख निरोगी काया

जानिए कुछ व्यायाम आंखों के स्वास्थ्य के लिए

●आंखों की पुतलियों को बिना गर्दन हिलाएं दाएं से बाएं, बाएं से दाएं, फिर ऊपर से नीचे, नीचे से ऊपर देखें। इन क्रियाओं को 10 से 15 बार करें।

●आंखों की पुतलियों को दाएं से बाएं, फिर बाएं से दाएं चक्राकार घुमाएं। आंखों को खुला रखें।

●आंखों को तेजी से खोलें और बंद करें। इस क्रिया को 15-20 बार करें।

●आंखों के लिए त्राटक व्यायाम बहुत अच्छा है। इसके लिए आप किसी एक बिन्दु पर निगाह टिकाएं और बिना पलक झपके जितनी देर तक देख सकें, देखें।

●आंखों के सभी व्यायामों के बाद आंखों की वार्मिंग क्रिया करें। दोनों हथेलियों को रगड़ कर गरम कर लें और उंगलियों की सहायता से आंखों पर रखें। ऐसा करते समय गर्दन थोड़ी आगे को झुका लें। 2-3 मिनट तक आंखें बंद करते हुए खोलें।

ध्यान दें

●आंखों में थकान महसूस होने पर गुलाब जल की एक-दो बूंद आंखों में डाले रूई के फाहे को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर रखें।

●रात को त्रिफला पानी में भिगो दें। उससे सुबह आंखों को धोएं।

●आंखों में धूल के कण चले जाने से आंखों को मलने के स्थान पर आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें या ठंडे पानी से ही धो लें।

●लगातार टी.वी. न देखें, न ही कंप्यूटर पर लगातार काम करें। लगातार लेट कर भी न पढ़ें।

●भोजन में विटामिन ए को विशेष स्थान दें। पोषक भोजन खाएं।

●आंखों पर गंदे हाथ या रूमाल न लगाएं।

ये एक्सरसाइज करें, आंखें रहेंगी हेल्दी
गले में दर्द और खराश से परेशान है तो, ये है कुछ घरेलु इलाज
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in