डाइटिशियन ने साझा किया इंटरमिटेंट फास्टिंग का डाइट प्लान, जानें कब, कितना और क्या

डाइटिशियन ने साझा किया इंटरमिटेंट फास्टिंग का डाइट प्लान, जानें कब, कितना और क्या
Published on

इन दिनों वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यदि आप भी इस डाइट प्लान को अपनाने की सोच रहे हैं, तो यहां एक विशेष डाइट चार्ट है जिसे डायटीशियन ने 16/8 मेथड पर आधारित शेयर किया है। इस विधि में आप 8 घंटे खाना खाते हैं और बाकी के 16 घंटे फास्टिंग करते हैं। आइए जानें इस डाइट प्लान के अनुसार आपके दिन का खानपान कैसा होना चाहिए।

इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट चार्ट:

सोमवार:

नाश्ता (सुबह 11 बजे): फल और 10 भीगे हुए बादाम
लंच (दोपहर 2 बजे): 2 चपाती, चना दाल, 6-7 खीरे के स्लाइस, एक गिलास छाछ
इवनिंग स्नैक्स (शाम 5 बजे): 20 ग्राम मखाना
डिनर (रात 7-8 बजे): एक कप मूंग दाल खिचड़ी

मंगलवार:

नाश्ता (सुबह 11 बजे): पोहा, उपमा, ओट्स उपमा
लंच (दोपहर 2 बजे): एक कप चावल, राजमा की सब्जी, ककड़ी-बीटरूट सलाद
इवनिंग स्नैक्स (शाम 5 बजे): एक कप रोस्टेड चना
डिनर (रात 7-8 बजे): 1 रोटी, एक कप दाल, पनीर बुर्जी

बुधवार:

नाश्ता (सुबह 11 बजे): 250 ग्राम फ्रूट सलाद चाट और कुछ बादाम-अखरोट
लंच (दोपहर 2 बजे): 2 चपाती, पनीर सब्जी, सोया सब्जी, एक गिलास छाछ, 6-7 खीरे के स्लाइस
इवनिंग स्नैक्स (शाम 5 बजे): स्वीट कॉर्न और रोस्टेड मखाना
डिनर (रात 7-8 बजे): ओट्स वेजिटेबल खिचड़ी और उपमा

गुरुवार:

नाश्ता (सुबह 11 बजे): स्टफ्ड चीला, हरी चटनी और ब्लैक चाय
लंच (दोपहर 2 बजे): 2 चपाती, पसंदीदा सब्जी, दही, ककड़ी
इवनिंग स्नैक्स (शाम 5 बजे): 250 ग्राम मिक्स फल और आधा कप भुना हुआ चना
डिनर (रात 7-8 बजे): पनीर सैंडविच, अंडा बुर्जी या ऑमलेट

शुक्रवार:

नाश्ता (सुबह 11 बजे): स्टफ्ड पराठा, दही और ग्रीन टी
लंच (दोपहर 2 बजे): 50 ग्राम चावल, पनीर सब्जी, चना सब्जी, सलाद, एक गिलास छाछ
इवनिंग स्नैक्स (शाम 5 बजे): एक गिलास छाछ और नारियल पानी
डिनर (रात 7-8 बजे): 1 रोटी, सोया चंक सब्जी, सलाद

शनिवार:

नाश्ता (सुबह 11 बजे): 50 ग्राम मिक्स फ्रूट सलाद चाट और 10 भीगे हुए बादाम
लंच (दोपहर 2 बजे): 1 चपाती, मिक्स सब्जी, पसंदीदा सब्जी, सलाद, एक कटोरी दाल
इवनिंग स्नैक्स (शाम 5 बजे): 20 ग्राम मखाना
डिनर (रात 7-8 बजे): पनीर कटलेट

रविवार:

नाश्ता (सुबह 11 बजे): एक कप पोहा या उपमा
लंच (दोपहर 2 बजे): पनीर पुलाव और एक गिलास छाछ
इवनिंग स्नैक्स (शाम 5 बजे): भुना हुआ चना चाट
डिनर (रात 7-8 बजे): 1 चपाती, टोफू भुर्जी, दाल और सलाद

फास्टिंग के दौरान भूख लगने पर क्या करें?

फास्टिंग के दौरान अगर आपको भूख या प्यास लगे, तो आप कुछ भी खा नहीं सकते। लेकिन अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप खूब पानी पी सकते हैं। इसके साथ ही ग्रीन टी और ब्लैक टी का भी सेवन किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in