Health News: वजन घटाने के लिए प्याज का इस तरह करें सेवन, दिखने लगेगा असर!

Weight loss
Weight loss
Published on

कोलकाता: वजन घटाने के लिए कई बार लोग अलग-अलग तरह के कई नियमों का पालन करते हैं। जिसमें डाइट के अलावा जिम भी शामिल है। इसके अलावा अलग-अलग तरह के पेय पदार्थ भी वेट लॉस करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि प्याज कैसे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्याज का इस्तेमाल खाना को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। शरीर में मौजूद बेली फैट को कम करने में प्याज की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है। जो वजन को कम करता है। जानकारी के अनुसार प्याज में क्वेरसेटिन नामक कंपाउंड होता है। इस फ्लेवोनॉयड में मोटापारोधी गुण होते हैं।

प्याज का कैसे करें इस्तेमाल ?
प्याज को सब्जियों के अलावा इसका जूस बनाकर पीया जा सकता है। पानी के साथ उबालकर इसका जूस तैयार किया जा सकता है। ये वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा लंच या डिनर में प्याज का सूप पिया जा सकता है। तमाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर इसका सूप लंबे समय तक फुल रखता है। टेस्ट में लाजवाब ये सूप वजन कम करने में भी मदद करता है। प्याज के सूप में प्रोटीन के लिए पनीर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा कच्चे प्याज को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in