गाजर का जूस शरीर के लिए है फायदेमंद, स्किन से लेकर…

गाजर का जूस शरीर के लिए है फायदेमंद, स्किन से लेकर…
Published on

कोलकाता : फलों और सब्जियों के जूस से आपको ऐसे कई फायदे मिल सकते हैं, जिनकी स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरत होती है। तमाम जूस की तरह गाजर का जूस भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये न सिर्फ आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद करता है, बल्कि स्किन को ग्लोइंग रखने में भी हेल्प करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, ये जूस आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। गाजर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए मिलकर काम करते हैं। इन्हें हर दिन खाने से कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी। गाजर में विटामिन A, C और K भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नाम के कैरोटीनॉयड पिगमेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में हेल्प करते हैं। गाजर आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी सहायक हैं। गाजर के जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको ये 5 फायदे मिल सकते हैं।
गाजर के जूस के फायदे

1. आंखों के लिए फायदेमंद : गाजर में मौजूद कई जरूरी पोषक तत्वों की वजह से इसे आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गाजर के जूस में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी आंखों के लिए जरूरी होता है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन की भी मौजूदगी रहती है, जो आंखों को हानिकारक रोशनी से बचाते हैं। गाजर का जूस पीने से उम्र से संबंधित बीमारी 'मॉक्यूलर डिजनरेशन' का खतरा कम रहता है और आंखों से जुड़ी बाकी समस्याओं की संभावना भी कम रहती है।

2. इम्यूनिटी सुधारने में मददगार: सब्जियां हो चाहे सब्जियों का जूस दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। गाजर के जूस में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन A और विटामिन C आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को भी रोकते हैं।

3. ब्लड शुगर लेवल को करते हैं मैनेज: डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए यह जरूरी है कि वे लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। गाजर के जूस में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यही वजह है कि ये डायबिटीज के रोगियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

4. स्किन के लिए फायदेमंद: गाजर के जूस में विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है और विटामिन C आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन C स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है। गाजर के जूस में कैरोटेनॉयड्स पाया जाता है, जो स्किन को यूवी डैमेज से बचाने का काम करता है।

5. लिवर के लिए फायदेमंद: गाजर के जूस में मौजूद कैरोटेनॉयड्स अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। ये लीवर को नॉन-अल्कोहल फैटी लीवर डिजीज से बचाने में मदद करता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in