करवा चौथ व्रत खोलने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीज, बिगड़ सकती है तबीयत

करवा चौथ व्रत खोलने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीज, बिगड़ सकती है तबीयत
Published on

नई दिल्ली: आज करवा चौथ का व्रत है। व्रत के बाद शाम को जब महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं तो अक्सर कई तरह की शारीरिक समस्या रहती है। शरीर कई घंटों से डिहाइड्रेशन का शिकार होता है। दिन भर नहीं खाने की वजह से पेट का मेटाबोलिज्म स्लो हो चुका होता है। ऐसे में व्रत के बाद जैसे ही आप कुछ खाते हैं इससे आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। दूसरा, पानी की कमी से वो खाना सही से पच नहीं पाता है। डाइजेशन दिनभर  के बाद धीरे-धीरे शुरू हो रहा होता है जिसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है।

ज्यादा तला या भूने हुए चीज न खाएं

आज के दिन घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। व्रत के बाद महिलाओं द्वारा इन चीजों को सेवन गैस और एसिडिटी की समस्या का कारण बन सकता है। व्रत के बाद फास्ट फूड और ज्यादा तेल मसालों के सेवन से बचें। ऐसा इसलिए कि ये बहुत नुकसानदेह हो सकते हैं और लंबे समय तक आपको परेशान कर सकते हैं। इससे कई दिनों तक आपको पेट में दर्द हो सकता है। साथ ही गैस और एसिडिटी की समस्या रह सकती है।

रेस्तरां जाने से बचें

आजकल ये चलन में है कि लोग व्रत खोलने के बाद रेस्तरां जाते हैं। जबकि, ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि पूरे दिन के व्रत के बाद जब आप बाहर का खाना खाएंगे तो ये पेट के लिए सही नहीं है। इसके अलावा आपको एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। साथ ही अपच की भी दिक्कत हो सकती है। तो, आप  करवा चौथ व्रत खोलने के बाद घर का ही खाना खाएं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in