Health News: डाइट में छोटी सी बदलाव, लिवर की बीमारियों से रखेगा कोसों दूर

Health News: डाइट में छोटी सी बदलाव, लिवर की बीमारियों से रखेगा कोसों दूर
Published on

कोलकाता: शरीर के हर हिस्से का ध्यान अच्छे से रखना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि पहले लिवर स्वस्थ रहे। खानपान की आदतों में थोड़ा सा बदलाव लाकर ऐसा कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा कौन सा फूड डाइट में शामिल किया जाए जो आपके लिवर को हेल्दी रखे।

लिवर शरीर के जरूरी अंगों में गिना जाता है। दिल, दिमाग और किडनी की तरह लिवर भी जरूरी अंगों में से एक है। लिवर की मदद से शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और न्यूट्रिशन स्टोरेज जैसे काम होते हैं। शरीर के हर अंगों की सही से फंक्शनिंग के लिए लिवर का हेल्दी रहना जरूरी है। लाइफस्टाइल में लापरवाही के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है। फैटी लिवर की समस्या सहित लिवर से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने वाले भोजन के बारे में आपको बताएंगे।

विटामिन-ई पर दें विशेष ध्यान

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बादाम, अलसी के बीज और अखरोट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें विटामिन ई पाए जाते हैं। यह लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

क्लोरोफिल पाए जाने वाली सब्जी

लिवर को दुरुस्त रखने के लिए क्लोरोफिल की अहम भूमिका है। हरी पत्ते वाली सब्जियों में क्लोरोफिल पाया जाता है। इनमें पालक जैसी कई पत्तेदार सब्जियां शामिल है। यह टॉक्सिन्स को एक्टिव होने और लीवर की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। लिवर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए हरे साग का व्यवहार करना चाहिए। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

लहसुन

लिवर के लिए लहसुन की छोटी-छोटी कलियां फायदेमंद होती है। इसमें सल्फर कंपाउंड्स होते हैं, जो लिवर एंजाइम को एक्टिव करते हैं। इससे लिवर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं।

ब्रोकोली

गोभी की तरह दिखने वाले ब्रोकोली में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो शरीर में से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इन सब्जियों में मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स नुकसानदायक कॉम्पोनेंट्स को तोड़ने और लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in