फलों से पाएं कुदरती निखार : चमकती और स्वस्थ त्वचा के आसान घरेलू नुस्खे

Health
AI Generated Image
Published on: 

हर किसी को खूबसूरत त्वचा की चाहत होती है। निखरी, मुलायम त्वचा पाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप निखरी मुलायम त्वचा पा सकते हैं। नियमित फल खाने और त्वचा पर लगाने से त्वचा की सुंदरता में खूब निखार आएगा।

पपीता

पपीता त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखता है। पपीते के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में निखार आता है। कच्चा पपीता चेहरे पर रगड़ने से रंगत साफ होने में मदद मिलती है। सप्ताह में दो बार पपीता चेहरे पर रगड़ने से चेहरे की झाइयां और निशान दूर होते हैं, साथ ही मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होकर रंगत में निखार बाता है। पपीते में पैपीन नामक एंजाइम होने के कारण पाचन शक्ति विकसित होती है।

संतरा

त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए संतरे का नियमित सेवन अच्छा होता है। संतरे में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। संतरे के जूस के सेवन से त्वचा में निखार और जवां बनी रहती है। आंखों के चारों ओेर डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए संतरे का जूस उन पर लगाएं। संतरे के छिलकों के भी अनेक लाभ हैं। छिलकों को सुखा कर पीस लें। इस पाउडर से आप अच्छा स्क्रब तैयार कर सकती हैं।

केला

केला न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि इससे आप अपनी त्वचा और बालों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केले में विटामिन सी,ए, पोटेशियम, कैल्शियम व फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद है। केले का उपयोग त्वचा एवं बालों को चमकदार एवं मुलायम बनाता है।

स्ट्राबेरी

स्ट्राबेरी में कई तरह के ऐसे एंटीआक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए भी एक कारगर उपाय हैं। आप चाहें तो इसे स्क्रब या मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। स्ट्राबेरी के इस्तेमाल से डेड स्किन साफ हो जाती है और कील-मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

सेब

शरीर को सुंदर व सुडौल बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सेब का सेवन करते रहना चाहिए। सेब में मौजूद एंटी आक्सीडेंट त्वचा को हमेशा तरोताजा रखते हैं। तैलीय त्वचा के लिए सेब का प्रयोग अधिक लाभकारी होता है। इसके साथ सेब के नियमित सेवन से दांत साफ और मजबूत होते हैं। बालों की रूसी कम करने के लिए आप सेब के रस से सिर की मसाज कर सकते हैं। (स्वास्थ्य दर्पण)शिवांगी झाँब

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in