

दिनांक 17 अक्टूबर 2026 तक
मीन- शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए पारिवारिक संबंधों में मीठा व्यवहार करते हुए आर्थिक मामलों में हड़बड़ी से बचते हुए जीवनपथ पर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। यद्यपि कर्मक्षेत्र में प्रगति रहेगी, बुद्धि सही निर्णय कर पाने में सक्षम रहेगी। दिनांक 11 को कष्ट, 12 को चिंता, 13 को सुधार, 14 को प्रगति, 15 को लाभ, 16 को उत्साह, 17 को प्रसन्नता। मीन लग्न के लिए सप्ताह मिश्रित फल प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 14 से 16 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 5, 6। अच्छे परिणाम के लिए नित्य सुबह और रात्रि में शिवनाम का जप करना लाभदायक रहेगा।