

दिनांक 17 अक्टूबर 2026 तक
कर्क- प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और कठिन लगने वाला कोई काम आसानी से बन सकेगा। कर्मक्षेत्र में अवसराें की कमी नहीं रहेगी। अचानक कोई अच्छा आर्थिक लाभ भी हो सकता है लेकिन पारिवारिक संबंधों में व्यवहार कुशल रहना होगा। दिनांक 11 को चिंता, 12 को परेशानी, 13 को समाधान, 14 को सुविधा, 15 को आनंद, 16 को लाभ, 17 को प्रगति। कर्क लग्न के लिए सप्ताह मिलाजुला फल प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 14 से 16 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 5, 7। अच्छे परिणाम के लिए नित्य सुबह और रात्रि में शिवनाम का जप करना लाभदायक रहेगा।