
नई दिल्ली: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का प्रिय दिन माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की विधिवत पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन पूजा-अर्चना और व्रत रखने से प्रभु का विशेष आशीर्वाद बना होता है। आपको बताते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें। जिससे जीवन में धन-संपत्ति समेत विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर किया जा सके।
अगर कुंडली में कोई दोष हो और इस वजह से घर में किसी के विवाह में अड़चनें आ रही है तो आपको गुरुवार के दिन कई विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा घर में धन-संपत्ति से जुड़े विवादों से परेशान हैं तो इन चीजों को अपनाकर देखा जा सकता है।