काशी विश्वनाथ मंदिर : सावन में भक्तों ने किया इतना दान कि …

काशी विश्वनाथ मंदिर : सावन में भक्तों ने किया इतना दान कि …
Published on: 

वाराणसी : सावन के पवित्र महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के भक्तों ने दिल खोलकर दान किया हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े बताते है। इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर में दान के सभी रिकॉर्ड टूट गए। आंकड़ों के अनुसार 59 दिनों के सावन में भक्तों ने बाबा विश्वनाथ को कुल 16 करोड़ 89 लाख रुपये दान में दिए। इसमें कैश के अलावा सोना-चांदी के साथ ही दूसरे बेशकीमती चीजें भी शामिल रहे। सावन के महीने में यह दान के रूप में आई अब तक की सबसे ज्यादा धनराशि है। साथ ही यह पिछली बार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है।

पिछले साल 2022 में सावन के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में 3 करोड़ 71 हजार रुपये का चढ़ावा आया था। काशी विश्वनाथ ट्रस्ट ने इन आंकड़ों को जारी किया। हालांकि इस बार सावन के महीने की अवधि दोगुनी थी, लेकिन इस दौरान मंदिर में आया चढ़ावा पिछले साल की तुलना में कहीं गुना ज्यादा है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिला चढ़ावा शामिल है।

बड़ी संख्या में भक्त भी उमड़े

वैसे केवल दान ही नहीं इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की हाजिरी का भी रिकॉर्ड बना है। इस बार सावन के महीने में कुल एक करोड़ 63 लाख 17 हजार भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं पिछले सावन में 1 करोड़ श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन हुआ था।

सुविधाएं बढ़ने से हुई वृद्धि

धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने कहा कि धाम निर्माण के बाद प्रांगण में मूलभूत सुविधाओं समेत बाबा के दर्शन में आसानी होने के चलते वृद्धि देखने को मिली है। मंदिर न्यास की ओर से भक्तों की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बेहतर व्यवस्था व सुगम दर्शन व्यवस्था में 50 कर्मचारी कार्यरत हैं। सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने के लिए मंदिर में 200 कर्मियों और दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा देने के लिए 100 कर्मियों को लगाया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in