

कोलकाता : सोमवार का दिन भोले शंकर को समर्पित होता है इसलिए इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती का पूजन किया जाता है। ज्यादातर लोग सोमवार का उपवास रखते हैं। मान्यतानुसार इससे मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख, समृद्धि और शांति बरकरार रहती है। इस बार नए साल 2024 के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में नव वर्ष के दौरान भोले शंकर का पूजन किया जाएगा। अगर आप भी नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से शिव जी की पूजा करते हैं तो इससे सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होगी। चलिए आज हम आपको बताएंगे नव वर्ष के दिन आपको शिव जी से जुड़ी कौन सी चीजें घर ले जाने से लाभ मिलता है।
डमरू
अगर आपको घर में नकारात्मकता महसूस हो रही है तो नए साल के पहले दिन आप बाजार से एक डमरू खरीदकर घर ले जाएं। फिर आप भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। फिर आप घर के सभी हिस्सों में डमरू जरूर बजाएं इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
शिवलिंग
अगर आप अपने घर में भोले शंकर की कृपा दृष्टि बनाए रखना चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन बाजार से पारद शिवलिंग खरीदकर घर ले जाएं और विधि-विधान से उसका पूजन करें। धार्मिक मान्यतानुसार अगर आप घर में पारद शिवलिंग स्थापित करते हैं तो इससे सारे दुखों का नाश होता है।
त्रिशूल
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो नए साल के पहले दिन एक त्रिशूल खरीदकर घर अवश्य ले जाएं। फिर आप त्रिशूल के साथ भोले भगवान की विधि-विधान से पूजा करें। मान्यतानुसार घर में त्रिशूल आय और सौभाग्य में वृद्धि करता है साथ ही इससे घर में पोजिटिविटी आती है।