Lahsun ke Totke: लहसुन के ये आसान टोटके चमकाते हैं किस्मत, भर जाती है धन की तिजोरी

Lahsun ke Totke: लहसुन के ये आसान टोटके चमकाते हैं किस्मत, भर जाती है धन की तिजोरी
Published on

कोलकाता : लहसुन खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। आयुर्वेद में इसे एक गुणकारी औषधि माना जाता है। हालांकि इसके फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। ज्योतिष शास्त्र में लहसुन को टोटकों के रूप में भी उपयोग किया जाता है। लहसुन के टोटके सोई किस्मत को जगाने का काम करते हैं। इन टोटकों से धन की तिजोरी भी भर जाती है। जानते हैं इन टोटकों के बारे में-

लहसुन के चमत्कारी टोटके

  • लाख मेहनत के बाद भी अगर आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है या फिर आप हर काम में असफल हो रहे हैं तो शनिवार के दिन अपने पर्स में लहसुन की एक कली रखें और दो दिन बाद इसे हटा दें।
    इस टोटके को करने से भाग्य के साथ-साथ धन का मार्ग भी खुलता है।
  • अगर आपके घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते हैं या फिर कलह की स्थिति रहती है तो लहसुन का ये टोटका बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसे दूर करने के लिए एक पतली डंडी में सात लहसुन की कलियों को डाल कर उसे घर की छत पर रख दें। इससे घर से नकरात्मकता दूर होती है, जैसे-जैसे लहसुन सूखेंगे आपके घर की स्थिति भी सुधरती जाएगी।
  • कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अपने ऑफिस या व्यापर क्षेत्र के गेट पर लहसुन की पांच कलियों को लाल कपड़े में लपेटकर लटका दें।
  • ध्यान रखें कि यह टोटका तब करें जब आप अकेले हों। ऐसा करने से काम में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है।
  • अगर आपको अक्सर नजर लग जाती है तो एक नीले कपड़े में एक लहसुन का टुकड़ा बांधें और इसे अपने घर के दरवाजे या उस स्थान पर रखें जहां से नजर लगने की संभावना है।
    यह टोटका नजर उतारने में मदद कर सकता है।
  • अगर आप अक्सर बीमार रहते हैं तो एक लहसुन की कली को दूसरे लोगों के ऊपर घुमाएं और उसे बाद पानी में डाल दें।यह प्रयोग बीमारियों को रोकने और नष्ट करने में मदद करता है।
  • धन प्राप्ति के लिए लहसुन की 7 कलियां लें और उन्हें सोने या चांदी के साथ अपने पूजा स्थल पर रखें। यह धन प्राप्ति में सहायता करता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि सन्मार्ग किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in