
कोलकाता : हरतालिका तीज का व्रत कल यानी 18 सितंबर के दिन रखा जाएगा। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं इस व्रत को करती हैं। इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है। माना जाता है कि सबसे मां पार्वती ने अपने सुहाग को अखण्ड बनाए रखने के लिए भगवान शिव के लिए यह व्रत रखा था। यह व्रत करने से पति को लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान प्राप्त होता है।
दांपत्य जीवन में आ रहीं परेशानियों को खत्म करने के लिए भी हरतालिका तीज का दिन अति उत्तम माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ उपायों से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।
हरतालिका तीज पर करें ये उपाय