Vastu Tips: गुरुवार को होता है आर्थिक नुकसान ? इन चीजों को खरीदने से बचें

Vastu Tips: गुरुवार को होता है आर्थिक नुकसान ? इन चीजों को खरीदने से बचें
Published on

कोलकाता: गुरुवार का हिंदुओं में विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों में इसे भगवान विष्णु का दिन कहते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस दिन व्रत-उपवास करने से कुंवारी कन्याओं का शीघ्र विवाह होता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना का फल कई गुना ज्यादा होता है। हालांकि गुरुवार के दिन कुछ खास चीजों की खरीदार से बचना चाहिए। आइए आज आपको बताते हैं कि गुरुवार के दिन हमें कौन सी चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

लोहे का सामान

आपने कई लोगों को ये कहते सुना होगा कि शनिवार के दिन घर में लोहे का सामान लेकर नहीं आना चाहिए। ठीक इसी तरह गुरुवार के दिन भी लोहे के सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन लोहे के बर्तन आदि खरीदने से बचें।

धारदार या नुकीली चीजें

गुरुवार के दिन नुकीली या धारदार चीजों की खरीदारी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। गुरुवार को ऐसी चीजें घर लाने से तनाव और लड़ाई-झड़गे की समस्या पनपती है। घर के सदस्यों में अनबन होने लगती है। इसलिए आपको सुई, कैंची, चाकू या ऐसा कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन घर में बिजली या इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा कोई भी सामान घर लेकर नहीं आना चाहिए। इस दिन मिक्सी, इंडक्शन चूल्हा या माइक्रोवेव जैसे उपकरणों की खरीदारी बिल्कुल न करें। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

गुरुवार को खरीदें संपत्ति

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि गुरुवार के दिन प्रॉपर्टी खरीदना बहुत शुभ होता है। इस दिन प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से इंसान को लंबे समय तक लाभ मिलता है। बृहस्पतिवार के दिन आप बेझिझक मकान, दुकान या खाली जमीन का सौदा कर सकते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in