Vastu Tips: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन जरूर करें ये 4 उपाय

Vastu Tips: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन जरूर करें ये 4 उपाय
Published on

कोलकाता: वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का विशेष महत्व है। जीवन में निगेटिव एनर्जी की वजह से कई तरह की समस्या उत्पन्न होती है। जबकि पॉजीटिव एनर्जी घर में सुख-समृद्धि लाती है। कई बार मानसिक परेशानी का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके वजह कर्ज लेने की स्थिति आती है। जो आर्थिक रूप से लोगों को काफी कमजोर बना देता है। हम आपको बताएंगे कैसे आज कर्ज से जुड़ी समस्या से निकलने के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं। जिससे आपको मदद मिल सकती है।

कर्ज से बाहर निकलने के लिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ उपाय बेहतर परिणाम देने में मददगार हो सकते हैं। इसे आज ही प्रयास किया जा सकता है।

शौचालय की दिशा का वास्तु से संबंध
घर का वास्तु खराब हो तो घर में आर्थिक समस्या लगी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर का शौचालय दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना हो तो घर के सदस्य हमेशा कर्ज के बोझ में दबा रहते हैं। इसलिए गलती से भी घर की इस दिशा में शौचालय नहीं बनवाना चाहिए।

शीशे का है विशेष महत्व
कर्ज की समस्या से मुक्ति पाने के लिए घर में कांच लगवाना बहुत शुभ माना जाता है। यह कांच घर या दुकान हो तो उत्तर-पूर्व दिशा में लगवाना चाहिए। कांच के रंग का भी विशेष खास ख्याल रखना चाहिए। जानकारी के मुताबिक यह लाल, सिंदूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए।

मुख्य द्वार पर दें ध्यान
आर्थिक समस्या दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में थोड़ा बहुत बदलाव करते रहना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के पास एक और छोटा-सा द्वार लगवाने से घर में धन का आगमन होता है।

इस दिन दें कर्ज की किस्त
वास्तु शास्त्र के अनुसार कर्ज की किस्त हमेशा मंगलवार के दिन ही देनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से कर्ज जल्दी उतर जाता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in