सोमवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानिए शिव पूजन की सही विधि

भगवान शिव की पूजा का महत्व और सोमवार को व्रत करने के फायदे
hindu-god-shiva
Published on

कोलकाता : नए सप्ताह की शुरुआत सोमवार से होती है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव जी की पूजा और व्रत करने से भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि सोमवार व्रत से दुख, रोग, कलह और आर्थिक तंगी दूर होती है, और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेषकर कुंवारी कन्याओं के लिए यह व्रत बहुत फलदायी माना जाता है।

सोमवार के दिन क्या करें और क्या ना करें:

  1. काले वस्त्र ना पहनें: सोमवार की पूजा में काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

  2. अनैतिक कार्य ना करें: इस दिन किसी भी प्रकार का गलत या अनैतिक कार्य करने से बचें।

  3. बुरे कामों से दूर रहें: जुआ, चोरी, पराई स्त्री पर बुरी नजर आदि से दूर रहें।

  4. तुलसी वर्जित: भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

  5. नारियल पानी ना चढ़ाएं: शिवलिंग पर नारियल चढ़ाना शुभ होता है, लेकिन नारियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए।

सोमवार पूजन विधि:

नारद पुराण के अनुसार, सोमवार के व्रत में सुबह स्नान करके शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं, शिव-पार्वती की पूजा करें और सोमवार व्रत कथा सुनें या पढ़ें। इसके बाद दिन में केवल एक बार ही भोजन ग्रहण करें। सोमवार व्रत आमतौर पर शाम तक रखा जाता है।

सोमवार व्रत के प्रकार:

  • प्रति सोमवार व्रत

  • सौम्य प्रदोष व्रत

  • सोलह सोमवार का व्रत

सोमवार के खास उपाय:

  1. मनोकामना पूर्ति के लिए: स्नान के बाद महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।

  2. शिव जी को प्रसन्न करने के लिए: बिल्व पत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और आंकड़े का फूल चढ़ाएं।

  3. विवाह में आ रही समस्याओं के लिए: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शिवलिंग का अभिषेक करें।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in