Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, धन धान्य …

Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, धन धान्य …
Published on

कोलकाता : हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। धन-वैभव, ऐश्वर्य की देवी मानी जाने वाली मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ कुछ ज्योतिष संबंधी उपाय करना लाभकारी होता है। इतना ही नहीं शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से भी संबंधित है। शुक्र ग्रह को भी आकर्षण, ऐश्वर्य, धन, प्रेम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ-साथ कुंडली में स्थिति शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।
शुक्रवार को करें ये उपाय

चढ़ाएं कमल का फूल

शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।

नीम के पेड़ में चढ़ाएं जल

नीम के पेड़ को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इसी कारण इसे नीमारी देवी भी कहते हैं। इसके साथ ही यह ग्रह दोष से भी निजात दिलाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद नीम के पेड़ में जल अर्पित करें।

सफेद चीजों का करें दान

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ सफेद रंग की चीजों का दान करें। क्योंकि यह रंग मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, चावल, आटा, चीनी, दूध, दही आदि दान करें।

करें इन मंत्रों का जाप

शुक्रवार के दिन शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए करीब 108 बार इन मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जाप करें- ॐ शुं शुक्राय नम: या ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं।

चीनी का उपाय

अगर हर एक काम में किसी न किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं। इससे भी लाभ मिलेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in