नवरात्रि 2023 की अष्टमी-नवमी पर करें ये उपाय, दूर हो सकता है हर संकट

नवरात्रि 2023 की अष्टमी-नवमी पर करें ये उपाय, दूर हो सकता है हर संकट
Published on

कोलकाता : नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि में मां भगवती के नौ रूपों की पूजा विधि विधान सें करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं। नवरात्रि की अष्टमी तिथि सबसे महत्वपूर्ण दिन मानी जाती है। मान्यता है कि अगर आप साल भर में कोई व्रत नहीं करते हैं तो अष्टमी का व्रत करने से सारा कष्ट समाप्त हो जाता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। दुर्गा मां को प्रसन्न करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं अगर आपका धन नुकसान हो रहा है, माता लक्ष्मी आपसे नाराज हैं तो अष्टमी की रात यह टोटका कर लें तो सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा। जानिए क्या है वह टोटका?

माता पार्वती, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती के तीनों स्वरूप मिलकर मां दुर्गा बनी हैं। इसलिए नवरात्रि में दुर्गा मां की पूजा करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि की अष्टमी बेहद शुभ दिन मानी जाती है। इस साल अष्टमी का व्रत 22 अक्टूबर को रखा जाएगा। नवरात्रि में जौ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिन जातकों को आर्थिक समस्या हो रही है। वह दुर्गा अष्टमी की रात जौ से जुड़े कुछ टोटके कर लेते हैं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएगी और किस्मत बदल जाएगी।

अष्टमी की रात जौ सें करें यह टोटका
नवरात्रि में जौ का भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि माना जाता है जौ में भी मां लक्ष्मी का वास रहता है। आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए दुर्गा अष्टमी की रात सोने से पहले एक मुट्ठी जौ लेकर लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखें। इसके साथ ही दुर्गा अष्टमी के दिन जौ का दान किसी ब्राह्मण को अवश्य करें। इससे धन की वृद्धि होगी। अष्टमी की रात जौ से जुड़े इस टोटके को करने से किस्मत बदल जाएगी और माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

दुर्गा अष्टमी के दिन दो शुभ योग
इस साल दुर्गा अष्टमी का व्रत 22 अक्टूबर रखा जाएगा। 22 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात:काल सुबह 06 बजकर 26 मिनट से शाम 06 बजकर 44 मिनट तक है। उस दिन रवि योग शाम 06 बजकर 44 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 27 मिनट तक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in