रविवार को आक, मंगलवार को गुलाब के फूल से करनी चाहिए पूजा …

रविवार को आक, मंगलवार को गुलाब के फूल से करनी चाहिए पूजा …
Published on

कोलकाता : सप्ताह में हर दिन का अपना महत्व है। हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे में किस दिन आइए जानते हैं सप्ताह में दिन के हिसाब से कौन से फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए।

रविवार – रविवार का दिन सूर्यदेव का होता है। इस दिन को शुभ बनाने के लिए सुबह स्नान करके सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही आक के फूल की पूजा करनी चाहिए।
सोमवार – सोमवार का दिन चंद्रमा का होता है। इस दिन भगवान शिव शंकर की पूजा की जाती है। इस दिन शिवलिंग पर एक लोटा पानी अर्पित कर लैवेंडर के फूल की चढ़ाना चाहिए।

मंगलवार – मंगलवार को सुर्ख लाल रंग का इस्तेमाल करना शुभ होता है। इस दिन लाल गुलाब का पूजा में इस्तेमाल करना चाहिए।

बुधवार – बुधवार को हरे रंग का इस्तेमाल लाभकारी होता है। इस दिन हरी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिन पूजा में लिली के फूलों का इस्तेमाल शुभ होता है।
गुरुवार – गुरुवार को दिन बृहस्पति देव का होता है। इस दिन पीली चीजों का इस्तेमाल लाभकारी होता है। इस दिन पीले रंग के फूलों से देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ होता है।

शुक्रवार – शुक्रवार को दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन पूजा में जामुनी या बैंगनी रंग के फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए।

शनिवार – शनिवार के दिन नीला और काला रंग का फूल पूजा या अन्य किसी शुभ कार्य के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव को नीला और काला रंग प्रिय होता है इन दो रंगों के फूल का उपयोग करने से शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in