उत्तर प्रदेश : सर्विस रिवॉल्वर से गलती से चल गई गोली, घायल दरोगा स्पताल में भर्ती

सुलतानपुर जिले में कोतवाली नगर परिसर में तैनात था
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में गुरुवार दोपहर कोतवाली नगर परिसर में तैनात उप निरीक्षक (दरोगा) को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अवकाश पर रवाना होते समय उप निरीक्षक जगदीश सिंह की सर्विस रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी, जो उनकी जांघ में लगी।

उन्होंने बताया कि जगदीश को त्वरित उपचार दिया गया और वह अब ठीक हैं तथा उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जगदीश सिंह कोतवाली नगर में तैनात हैं और गुरुवार को आवश्यक कार्य से छुट्टी लेकर घर जाते समय उन्होंने दीवान के पास सर्विस रिवॉल्वर ले जाकर जमा की थी। पुलिस ने बताया कि दीवान द्वारा मैगजीन निकालते समय ट्रिगर दब गया और दीवार पर लगकर गोली सीधे जगदीश की जांघ पर जा लगी, जिससे वे वहीं गिर गए। पुलिस के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मी दौड़ कर दीवान के कमरे में पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में जगदीश को राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in