बीकानेर में दर्दनाक हादसा, 2 कारों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

कार में सवार एक-दो लोग खिड़कियों को तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के बीकानेर जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हुए। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात सिखवाल इलाके में 2 कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें मनोज जाखड़, करण, सुरेंद्र कुमार, दिनेश और मदन सारण की मौत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार वाहन में सवार एक-दो लोग खिड़कियों को तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शवों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News