राजस्थान में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं

अभी अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
राजस्थान में भीषण गर्मी
राजस्थान में भीषण गर्मी
Published on: 

जयपुर : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर अभी दो तीन दिन जारी रहेगा, हालांकि उसके बाद आंधी व हल्की बारिश से इसमें कुछ राहत मिल सकती है। विभाग के अनुसार इस समय जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राज्य के शेष अधिकतर भागों में भी अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच है और यह तापमान सामान्य से 3-8 डिग्री ऊपर है।

सोमवार को बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान, 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में चल रही तीव्र ‘लू’ और गर्म रात्रि का दौर आगामी 48 घंटों के दौरान जारी रहने की पूरी संभावना है। वहीं 10-11 अप्रैल से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में बादल गरजने, आंधी आने और हल्की बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News