'मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश की बदली तस्वीर', बोले केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

आज ‘रिपोर्ट कार्ड’ की राजनीति हो रही
जगत प्रकाश नड्डा
जगत प्रकाश नड्डा
Published on

जयपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में राजनीति की संस्कृति बदली और आज ‘रिपोर्ट कार्ड’ की राजनीति हो रही है। नड्डा यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश की तस्वीर बदली है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ लोगों का देश दौड़ लगाते हुए आगे बढ़ रहा है। इस बात को हम लोगों ने देखा है। यह बदलती हुई तस्वीर हम लोगों को देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है। नड्डा ने कहा कि पहले नेता आते थे एक दूसरे के दोषारोपण में समय गुजारते थे, लेकिन आज ‘रिपोर्ट कार्ड’ की राजनीति हो रही है।

उन्होंने कहा, हम अगर आपके पास आते हैं तो या तो कोई योजना देकर जाते हैं, बटन दबाकर आपके खाते में कुछ देकर जाते हैं और आपका सशक्तिकरण करने का काम करते हैं, यह हमारे काम करने का तरीका है। जवाबदेही, प्रदर्शन और विकास की राजनीति। यह हमारे काम करने का तरीका है।

भाजपा नेता ने कहा, मोदी जी ने यह संस्कृति बनाई है और रिपोर्ट कार्ड की संस्कृति जोड़ी है कि जिस जनता ने चुना है उस जनता को अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाओ। इसलिए नीति निर्धारकों का बहुत बड़ा असर पड़ता है यह हमको समझना चाहिए।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, आपने अन्य सरकारें भी देखीं हैं। वे किस तरीके से सरकार चलाते रहे वह भी आपने देखा है। आपको पता है उनकी सोच क्या थी। दिन और रात का अंतर हो तो कम से कम रात के बाद दिन तो पसंद आना चाहिए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in