जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर पलटा टैंकर, आग का गोला बना, चालक जिंदा जला

दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
टैंकर में आग लगी
टैंकर में आग लगी
Published on: 

जयपुर : जयपुर के पास बुधवार सुबह रसायन से भरे एक टैंकर में आग लग गई जिससे चालक जिंदा जल गया। पुलिस के अनुसार हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मोखमपुरा के पास हुआ। रसायन से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गया और उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि चालक राजेंद्र केबिन के अंदर फंस गया और जिंदा जल गया।

वहीं टैंकर के पलटकर आग लगने के बाद राजमार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन रुक गए और उनमें सवार लोग उतरकर पास के खेतों में चले गए। हालांकि किसी के घायल होने का समाचार नहीं है। राजमार्ग पर काफी देर जाम लगा रहा और पुलिस व दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in