कांवड़ यात्रा पर राजस्थान पुलिस के विशेष दिशा-निर्देश

सतर्कता, समन्वय और 10 मिनट में पुलिस प्रतिक्रिया पर जोर
Kanwar yatra
कांवड़ यात्री
Published on

जयपुर : राजस्थान पुलिस ने हरिद्वार आने-जाने वाले कांवड़ियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को यात्रा के दौरान सतर्कता, आपसी समन्वय और प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा है।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह ने सभी संबंधित जिला पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय, सतर्कता और प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।

Kanwar yatra
राज्यपाल हरिभाऊ का आह्वान : जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ाएं

वी.के. सिंह ने कहा कि राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु 30 जुलाई से 11 अगस्त तक हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गृहनगर की ओर लौटेंगे। राजस्थान में भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान अपना मूल एवं वैध पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें। साथ ही उन्हें केवल निर्धारित पारंपरिक कांवड़ मार्गों और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को जमीनी स्तर पर प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए हैं जिसके तहत किसी भी घटना की सूचना मिलने पर निकटतम पुलिस दल को 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी अथवा पुराने वीडियो और अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अचानक और पूर्व सूचना के बिना परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, मिश्रित एवं संवेदनशील क्षेत्रों से कांवड़ यात्रा गुजरने के दौरान भवनों की छतों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संपूर्ण मार्ग की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

Kanwar yatra
पौधारोपण घोटाले का आरोप : गहलोत ने भाजपा सरकार से जांच की मांग की
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in