जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से निकला धुआं, ट्रेन में सवार यात्रियों में फैल दहशत

जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से धुआं निकलने से यात्री सहमे
ट्रेन यात्री
ट्रेन यात्री
Published on: 

जयपुर : जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से धुआं निकलता देख ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई हालांकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। यह घटना नागौर जिले के गोटन रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को हुई।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया, इंजन के कुछ हिस्सों के अधिक गर्म हो जाने के कारण इंजन से धुआं निकलने लगा। ट्रेन को गोटन स्टेशन के पास करीब एक घंटे तक रोका गया। उन्होंने कहा, इंजन बदला गया और ट्रेन जोधपुर के लिए रवाना हुई। यह रेल सुबह छह बजे जयपुर से रवाना होती है और 11 बजकर 10 मिनट पर जोधपुर पहुंचती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News