राजस्थान के राजभवन में शिवाजी जयंती महोत्सव आयोजित

शिवाजी के रण कौशल और छापामार युद्ध शैली का जिक्र
जयपुर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को नमन करते राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और सीएम भजन लाल शर्मा
जयपुर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को नमन करते राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और सीएम भजन लाल शर्मा
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के राजभवन में बुधवार को शिवाजी जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

एक सरकारी बयान के अनुसार, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इससे पहले शिवाजी की शोभायात्रा का राजभवन में अभिनंदन किया। राज्यपाल बागडे ने इस अवसर पर कहा कि शिवाजी ने प्रजा को योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान कर राष्ट्र को निरंतर गौरवान्वित किया।

शिवाजी के रण कौशल और छापामार युद्ध शैली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति में उनके महान योगदान को याद किया। उन्होंने शिवाजी जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in