कांग्रेस को झटका : 7 निर्दलीय पार्षद BJP में शामिल

कांग्रेस के लिए आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन पर बढ़ी चुनौती
कांग्रेस को झटका!
कांग्रेस को झटका!
Published on

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के गढ़ में बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। जोधपुर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले भाजपा के खेमे में 7 निर्दलीय पार्षद शामिल हो गए हैं। इसके बाद बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के 44-44 पार्षदों ने जीत हासिल की है।

जोधपुर नगर निगम के एक वार्ड में री-पोलिंग हुई, जिसके नतीजे गुरुवार (17 सितंबर) को जारी हुए, जिसमें भाजपा ने जीत हासिल की है। ऐसे में पार्टी के पार्षदों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

इसके अलावा भाजपा ने आज सात निर्दलीय पार्षदों को शामिल कर लिया है। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 52 हो गया है। बताया जा रहा है कि निर्दलीय पार्षदों को बीजेपी में शामिल करने के लिए प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी पिंटू की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। इसके बाद जोधपुर में भाजपा का मेयर बनना तय हो गया है।

भूपेंद्र सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने सात पार्षदों का इंतजाम करके उन्हें बड़ा तोहफा देने की कोशिश की है। उन्होंने आगे बताया कि संगठन और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के बीच समन्वय स्थापित किया और निर्दलीय पार्षदों से बातचीत की। इसके बाद उन्हें गुरुवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि जोधपुर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत की कर्मभूमि है और वे यहीं से चुनाव लड़ते हैं।

भाजपा ज्वाइन करने वाले निर्दलीय पार्षदों में वार्ड 5 से विशाल सांखला, वार्ड 19 से दिनेश शर्मा, वार्ड 20 से चेतन गहलोत, वार्ड 47 से मोहन राम चौधरी, वार्ड 48 से दुर्गा मेवाड़ा, वार्ड 76 से निर्मला नायक और वार्ड 81 से स्वरूप सिंह के नाम बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस को झटका!
राजस्थान निकाय चुनाव पर सियासी जंग तेज
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in