राजस्थान : ‘हम लोग दूर कब थे’, पायलट के साथ संबंधों पर बोले गहलोत

इन नेताओं के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने का संकेत
अशोक गहलोत-सचिन पायलट
अशोक गहलोत-सचिन पायलट
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के साथ अपने रिश्तों में किसी तरह की खटास की अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा, दूर कब थे हम लोग ? हम कभी दूर थे ही नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि प्यार मोहब्बत हमेशा बनी रहती है, बनी रहेगी। गहलोत की इस टिप्पणी को कांग्रेस के इन दो दिग्गज नेताओं के रिश्तों पर वर्षों से जमी बर्फ पिघलने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल गहलोत बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर भड़ाना (दौसा) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई और राजेश पायलट के योगदान से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पार्टी के कई सांसद और विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। गहलोत ने जवाब दिया, दूर कब थे हम लोग ? आपको लगता है, हम दूर कब थे ? कभी दूर थे ही नहीं। प्रेम मोहब्बत हमेशा बनी रहती है। बनी रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in