राजस्थान : अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने, गर्मी बढ़ने का अनुमान

आज कोटा-उदयपुर में बादल गरजने के साथ बारिश होगी
मौसम
मौसम
Published on

जयपुर : राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने व गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में शुक्रवार से आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आज केवल कोटा-उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। इसी तरह बीकानेर संभाग व आसपास के इलाकों में 8 से 10 जून के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा उनियारा (टोंक), लाडनूं (नागौर) व छतरगढ़ (बीकानेर) में दर्ज की गई जिसे 10.0 मिलीमीटर मापा गया। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in