राजस्थान : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम भजन लाल शर्मा ने शहरी विकास योजनाओं पर की समीक्षा

जयपुर में महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक हुई
समीक्षा बैठक
समीक्षा बैठक
Published on: 

नयी दिल्ली/ जयपुर : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य के शहरी विकास से संबंधित केंद्र वित्तपोषित सभी परियोजनाओं की मंगलवार को समीक्षा की। जयपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में दोनों नेताओं ने स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, जयपुर मेट्रो रेल, अमृत मिशन 2.0 जैसी केंद्र द्वारा वित्तपोषित महत्वपूर्ण परियोजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के विकास, विस्तार तथा वित्तीय मॉडल की समीक्षा की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि मेट्रो के दूसरे चरण की परियोजना और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में व्यय व लागत का उचित आकलन किया जाए ताकि वित्तीय संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ-साथ जन सामान्य को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। राजस्थान ऐतिहासिक राज्य है। यह राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। केंद्र के सहयोग से शहरी विकास के लिए यहां महत्वपूर्ण काम किए जा रहे हैं।

उन्होंने लोगों की भविष्य की जरूरतों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजना बनाने और उनके समुचित क्रियान्वयन के दिशा-निर्देश भी दिए। इस बैठक में भारत सरकार और राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सभी महत्वपूर्ण शहरी विकास परियोजनाओं के संबंध में मनोहर लाल और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को विस्तृत जानकारी दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in