राजस्थान : पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता भवानी सिंह मीणा 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोर अभियंता को दबोचा
राजस्थान : पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता भवानी सिंह मीणा 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published on: 

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने करौली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिशाषी अभियंता को शुक्रवार को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि अधिशासी अभियंता भवानी सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने शिकायत थी कि उसकी फर्म द्वारा कराये गये काम के बकाया भुगतान के लिए बतौर कमीशन 3 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन किया। शुक्रवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को गंगापुर सिटी में अपने आवास पर बुलाया और उससे 3 लाख रुपए लिये। यह राशि उसके कब्जे से बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in