राजस्थान : युवक को बैंक से मिला 1 लाख करोड़ रुपये का अलर्ट

युवक के खाते में 55,000 रुपये पर लगी रोक हटी
अभियुक्त के पास से बरामद रुपये
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

सीकर : राजस्थान के सीकर जिले में एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक के साथ हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवक के मोबाइल पर बैंक से एक ऐसा मैसेज आया, जिसने उसके होश उड़ा दिए। इस मैसेज में लिखा था कि उसके बैंक खाते में एक लाख करोड़ रुपये 'ब्लॉक' (फ्रीज) कर दिए गए हैं। इतनी बड़ी रकम का अलर्ट देखकर युवक बेहद घबरा गया।

यह मामला सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां समीर खान नाम का युवक बस अड्डे के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। बुधवार को अचानक समीर के फोन पर बैंक का एक नोटिफिकेशन आया, जिसमें बताया गया कि उनके खाते में एक लाख करोड़ रुपये ब्लॉक किए गए हैं। इसके साथ ही समीर के खाते में पहले से मौजूद 55,000 रुपये की राशि भी होल्ड पर डाल दी गई, जिससे वह अपनी खुद की जमा पूंजी भी नहीं निकाल पा रहा था।

इतनी भारी-भरकम राशि का मैसेज देखकर समीर बुरी तरह घबरा गया। उसने तुरंत इसकी जानकारी मेडिकल स्टोर के मालिक धीरज मटोलिया को दी, जिसके बाद दोनों सीधे सीकर के साइबर थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। साइबर थाने के सहायक उपनिरीक्षक दीनदयाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इसकी जांच शुरू की।

पुलिस की जांच और बैंक से संपर्क करने के बाद साफ हुआ कि समीर के खाते में असल में कोई रकम नहीं आई थी। यह पूरा मामला बैंक की एक 'तकनीकी गड़बड़ी' (टेक्निकल ग्लिच) के कारण हुआ था। सिस्टम की खराबी की वजह से युवक के पास यह गलत मैसेज चला गया था।

बैंक प्रशासन द्वारा गलती की पुष्टि किए जाने के बाद समीर के खाते पर लगी रोक को हटा दिया गया और उसके 55,000 रुपये भी तुरंत अनहोल्ड कर दिए गए। इसके बाद पीड़ित युवक और उसके साथियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने कहा कि तकनीकी खामियों के कारण कभी-कभी ऐसे संदेश चले जाते हैं।

अभियुक्त के पास से बरामद रुपये
फर्जी पेपर पर 2395 करोड़ भेज दिए विदेश, जयपुर के CA के खिलाफ FIR
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News