राजस्थान : भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, शनिवार से मानसून पूर्व बारिश

14 जून को तापमान में 3 डिग्री गिरावट होने का अनुमान
monsoon_rains
सांकेतिक चित्र
Published on

जयपुर : मौसम विभाग ने कई दिन से प्रचंड गर्मी झेल रहे राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से मानसून पूर्व बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान जताया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार आज दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। आगामी दिन में मानसून के पूर्वी व मध्य भारत के भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

मौसम विभाग के अनुसार आज उदयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज आंधी-बारिश हो सकती है, जबकि जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री दर्ज होने तथा प्रचंड लू का दौर जारी रहने की संभावना है।

14 जून को उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने का अनुमान है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में लू का दौर जारी रहने व दोपहर बाद कहीं-कहीं बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है। मानसून पूर्व की बारिश में 15 जून से और बढ़ोतरी होने तथा तापमान में और दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in