राजस्थान : कई जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना

चाकसू में सबसे अधिक 97 मिमी बारिश हुई
मानसून की सक्रियता
मानसून की सक्रियता-
Published on

जयपुर : मानसून की सक्रियता से राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में चाकसू में सबसे अधिक 97 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से भारी तथा पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को कोटा, भरतपुर संभाग में कुछेक स्थान पर भारी बारिश हो सकती है जबकि 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कुछ स्थान पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश हो सकती है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in