राजस्थान : CM भजनलाल ने की माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज करने की घोषणा

भर्तियों की संख्या 1 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख करने की घोषणा की
CM भजनलाल शर्मा
CM भजनलाल शर्मा
Published on

जयपुर : राजस्थान के विख्यात पर्वतीय स्थल माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में यह घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने इस साल के भर्ती कैलेंडर में भर्तियों की संख्या एक लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख करने की घोषणा की।

शर्मा सदन में वित्त एवं विनियोग विधेयक- 2026 पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, हम विकास के साथ अपनी विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। मैं जनभावना को देखते हुए माउंट आबू का नाम आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर तथा कामां का नाम कामवन करने की घोषणा करता हूं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 में एक लाख पदों पर भर्ती किए जाने का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।

शर्मा ने कहा, हमारी जनकल्याणकारी नीतियों और आर्थिक सुधारों का परिणाम आज साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्ष 2026-27 में राज्य की GSDP लगभग 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत वृद्धि दिखाती है।

उन्होंने कहा, ये डबल इंजन की सरकार है। हम जो लक्ष्य रखते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अगर नीति सही व नीयत साफ और दिशा स्पष्ट हो तो राज्य तेजी से विकास कर सकता है।

बजट के आकार में वृद्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ये वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि आज हमारे पास अधिक संसाधन हैं, जिससे हम किसानों के लिए अधिक योजनाएं बना सकें, युवाओं को अवसर दे सकें, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अधिक प्रावधान कर सकें और गरीब के लिए अधिक से अधिक बजट सुनिश्चित कर सकें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in