गहलोत ने BJP सरकार पर सिलिकोसिस मरीजों के प्रति असंवेदनशीलता का आरोप लगाया

ऐसे मजदूरों को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत
Published on

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की BJP सरकार पर सिलिकोसिस मरीजों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे मजदूरों को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की।

गहलोत ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सिलिकोसिस एक लाइलाज और जानलेवा बीमारी है जिससे राजस्थान के हजारों गरीब खदान और निर्माण मजदूर जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने अपने कार्यकाल में ऐसे मजदूरों को वित्तीय व चिकित्सा मदद देने के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए गए थे। गहलोत के अनुसार, 2013 में हमारी सरकार ने 4 लाख रुपये की सहायता राशि शुरू की। हमने 2019 में देश की पहली 'सिलिकोसिस पॉलिसी' बनाई। वहीं 2019-23 के दौरान करीब 35,000 मरीजों को 911 करोड़ रुपये से अधिक की सीधे सहायता दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा BJP सरकार की संवेदनहीनता के कारण आज इस रोग से पीड़ित मजदूरों के नए कार्ड नहीं बन रहे हैं और कई कार्ड बेवजह ब्लॉक हैं, जिससे सहायता राशि के अभाव में मजदूर दम तोड़ रहे हैं। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी 'सिलिकोसिस पॉलिसी' का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

गहलोत ने मांग की है कि सरकार विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्ड जारी करे और ब्लॉक कार्डों को बहाल करे। उन्होंने कहा, पिछले छह साल से सहायता राशि स्थिर है, बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे तत्काल बढ़ाया जाए। उद्योगों को नियमों का पालन करने के लिए सख्ती से पाबंद किया जाए ताकि सिलिकोसिस का प्रसार रुके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in