राजस्थान : मुख्यमंत्री कार्यालय को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, गहन तलाशी शुरू

जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को आई एक कॉल
मुख्यमंत्री कार्यालय
मुख्यमंत्री कार्यालय
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद इस परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

दोपहर के समय जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल आई जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

पुलिस ने बताया कि सचिवालय स्थित सीएमओ भवन की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in