कुशासन से पीड़ित है राजस्थान की जनता, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का आरोप

कहा- सरकार जवाब नहीं दे रही है
गोविंद सिंह डोटासरा
गोविंद सिंह डोटासरा
Published on

जयपुर : कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से पीड़ित है। भाजपा की सरकार जनहित का कोई कार्य नहीं कर रही है। जनता कुशासन से पीड़ित है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर आमजन के बीच रहकर जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। आमजन को कष्टों से निजात मिले-- इसके लिए पार्टी का प्रदेश संगठन जनता की मदद के लिए हर संभव काम करेगा।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार जवाबदेही से बच रही है तथा पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थीं उन्हें ठंडे बस्ते में डालकर अवरूद्ध करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। आज सरकार जवाब नहीं दे रहा है।

डोटासरा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ‘बूथ’, मण्डल, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस समितियों का गठन लगभग पूरा हो गया है और लगभग सभी संगठनात्मक पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है।अब पार्टी कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों की कमियों एवं जनविरोधी कार्यों को आमजन के बीच उजागर करने का काम करेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in