'विकसित भारत बनाने के लिए नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण', बोले राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

विकसित भारत बनाने के लिए नई शिक्षा नीति अहम : राज्यपाल बागडे
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
Published on

जयपुर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय परंपरा और संस्कृति के अनुसार है और यह नया, विकसित, सर्वश्रेष्ठ और विश्व गुरु भारत बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्राचीन ज्ञान विश्व को आधुनिक दृष्टि प्रदान करने वाला है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी नई शिक्षा नीति के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ उनमें रचनात्मक गुण विकसित किए जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को केवल विकसित राष्ट्र बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके जरिए देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षक और शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि आचार्य वह है जो अपने आचरण से आदर्श प्रस्तुत करे।

राज्यपाल ने आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा-राजस्थान एवं शिक्षा संस्कृतिक उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में आयोजित 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन में शिक्षक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका' विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित किया।

राज्यपाल ने कहा कि नया, विकसित, सर्वश्रेष्ठ और विश्व गुरु भारत बनाने के लिए नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति को बनाने में कई शिक्षाविदों ने योगदान दिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in