भरतपुर में एकतरफा प्यार की सनक : युवक ने विवाहिता पर गोली चलाने के बाद की आत्महत्या

यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में हुई
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

जयपुर : राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता पर गोली चला दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि विवाहिता के हाथ में गोली लगी और उसका इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया इसे 'एकतरफा प्रेम' का मामला बताया जा रहा है।

भरतपुर के वृत्ताधिकारी पंकज यादव ने बताया कि आरोपी रामबाबू (40) महिला के घर की छत पर पहुंचा जहां वह कपड़े धो रही थी और उस पर गोली चला दी। महिला के हाथ में गोली लगी।कुछ ही देर बाद रामबाबू ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में हुई।

युवक के पास से मिले कथित पत्र में उसने लिखा था कि वह महिला को मार डालेगा और अपनी जान दे देगा क्योंकि महिला का पति उसे विवाहिता से मिलने नहीं दे रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह महिला को रिश्ता बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।

उन्होंने बताया कि रामबाबू उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और महिला के घर के पास किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा था लेकिन अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in