केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट लेफ्टिनेंट राजवीर सिंह चौहान की अंत्येष्टि

अंतिम यात्रा में पति की तस्वीर लेकर आगे-आगे चली पत्नी
लोगों ने 'राजवीर सिंह अमर रहें' के नारे लगाए
लोगों ने 'राजवीर सिंह अमर रहें' के नारे लगाए
Published on: 

जयपुर : केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का मंगलवार को जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया। चौहान की अंतिम यात्रा में परिजन व मित्रों के साथ साथ बड़ी संख्या में अधिकारी व स्थानीय लोग शामिल हुए। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका सेना की वर्दी में थीं और अपने पति की तस्वीर को सीने से लगाए अंतिम यात्रा में आगे चल रही थीं। लोगों ने 'राजवीर सिंह अमर रहें' के नारे लगाए।

चौहान के पार्थिव शरीर को शास्त्री नगर स्थित उनके आवास के बाहर रखा गया, जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ भी उनके आवास पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। चौहान ने 15 साल से अधिक समय तक भारतीय सेना में सेवा की। वह अक्टूबर 2024 से आर्यन एविएशन में पायलट के तौर पर काम कर रहे थे। चौहान (37) उस बेल-407 हेलीकॉप्टर के कैप्टन थे जो रविवार सुबह उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उनके अलावा 6 और लोगों की मौत हो गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News