जैसलमेर : छत पर सो रहे युवक की निर्ममता से हत्या

जमीन विवाद में युवक की हत्या
पुलिस की जांच
पुलिस की जांच
Published on: 

जैसलमेर : जैसलमेर जिले के दिधू गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र सिंह (24) अपने घर की छत पर सो रहा था, तभी आरोपी भोजराज सिंह और महेंद्र सिंह तलवार लेकर घर के पीछे से छत पर चढ़े और नरेंद्र पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर जब नरेंद्र के भाई महेंद्र ने वहां पहुंच कर विरोध किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। घायल नरेंद्र को पोकरण अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के भाई महेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाया है और मामले की जांच की जा रही है। उसने हत्या की वजह एक भूखंड संबंधी विवाद को बताया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in